Site icon TAJAKHABAR

संदिग्ध हालात में 1 युवक युवती की मौत,

संदिग्ध हालात में मौत

डोंगरगांव की पहाड़ी पर युवक-युवती की संदिग्ध हालात में मौत , इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालात में मौत ,डोंगरगांव थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। टप्पा पहाड़ी में एक युवक और युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। मृतकों की पहचान मारगांव निवासी नीतू चंद्रवंशी और विजयभाट निवासी मनीष सिन्हा के रूप में हुई है। दोनों 26 जून से लापता थे और 30 जून को उनकी लाशें बेहद बुरी हालत में मिलीं। नीतू का शव जमीन पर नग्न अवस्था में था, जबकि मनीष का शव पास ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

नीतू चंद्रवंशी पढ़ी-लिखी युवती थी। उसने बीएड किया था और TET भी पास कर चुकी थी। वो गांव में बच्चों को पढ़ाती थी और खुद भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। वहीं मनीष सिन्हा विजयभाट का रहने वाला था लेकिन मारगांव में चॉइस सेंटर चलाता था। जानकारी के मुताबिक मनीष की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी।

26 जून की सुबह नीतू घर से यह कहकर निकली थी कि वह फॉर्म भरने जा रही है। उसने घर का ताला लगाकर चाबी अपनी दादी को दे दी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। नीतू के पिता समलिया राम, जो इंडियन बीयर ग्रुप में फील्ड सुपरवाइजर हैं, ने जब बेटी का फोन मिलाया तो फोन पहले रिंग हुआ लेकिन बाद में ब्लॉक लिस्ट में चला गया।

उधर मनीष का चॉइस सेंटर भी उस दिन बंद मिला। उसके परिवार वालों ने भी मनीष को फोन किया लेकिन उसने भी कॉल रिसीव नहीं किया और बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया।

दोनों के परिवार वालों ने 27 जून को डोंगरगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। तीन दिन तक लगातार ढूंढने के बाद 30 जून की सुबह गांव के एक युवक ने टप्पा पहाड़ी पर दोनों के शव देखे। युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुनीत गर्ग, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और चुमड़ी बोर्ड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों के परिवार वालों को बुलाया।

घटनास्थल की स्थिति बेहद चौंकाने वाली थी।संदिग्ध हालात में मौत, जो की नीतू का शव बिना कपड़ों के जमीन पर पड़ा था, जबकि मनीष का शव पेड़ से लटका हुआ था। शव बुरी तरह से सड़ चुके थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में दो बड़ी थ्योरी सामने आ रही हैं:

1️⃣ प्रेम प्रसंग और आत्महत्या की थ्योरी:

पुलिस का मानना है कि संदिग्ध हालात में मौत हुई जो की मनीष और नीतू के बीच प्रेम संबंध थे। मनीष की शादी हो चुकी थी लेकिन शादी के बाद वह खुश नहीं था। दोनों शायद सामाजिक दबाव के कारण परेशान थे। इसीलिए दोनों ने मिलकर सुसाइड करने का फैसला किया। पुलिस का अनुमान है कि पहले मनीष ने नीतू की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि नीतू की मौत कैसे हुई — दम घुटने से, गला दबाकर या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से।

2️⃣ हत्या और साजिश की थ्योरी:

दूसरी आशंका यह भी है कि दोनों पहाड़ी पर मिलने गए हों और वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें देख लिया हो। ऐसे में उनके साथ मारपीट की गई हो। नीतू के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है क्योंकि उसका शव नग्न अवस्था में था। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई और मनीष की बॉडी को पेड़ पर टांगकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस का बयान

एसपी पुनीत गर्ग ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मौत हत्या है या आत्महत्या।

इलाके में दहशत

इस घटना से पूरे डोंगरगांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह इस इलाके में तीसरी ऐसी घटना है जब पहाड़ी पर किसी कपल की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। इससे पहले भी दो ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

अभी कई सवाल बाकी

*क्या दोनों ने सच में सुसाइड किया या यह सुनियोजित हत्या है?

*नीतू के शव की हालत देखकर क्या दुष्कर्म की आशंका है?

*मनीष की शादी के बावजूद नीतू से मिलने की क्या वजह थी?

*पुलिस की जांच कितनी तेजी से सच्चाई सामने लाएगी?

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असली सच सामने आ सकेगा।

 

Exit mobile version