Site icon TAJAKHABAR

पुणे में हुआ भयानक हादसा, 9 लोगों की मौत

पुणे में जेजुरी मोर

पुणे में जेजुरी मोर गांव दुर्घटना में, कितने लोगों की जान गई होगी?

जान गवाने वालों में 6 साल का एक छोटा बच्चा भी है। घटना पुणे की है। तारीख 18 जून। पुणे में जेजुरी मोर गांव सड़क पर शाम करीब 6:45 बजे की घटना है। तेज बारिश हो रही थी। कुछ लोग सड़क किनारे एक ढाबे के पास खड़े थे तो कुछ लोग अपने रोज़मर्रा वाले कामों में लगे थे। इतने में तेज रफ्तार से दौड़ती हुई एक कार आई और लोगों को टक्कर मारते हुए ट्रक में घुस गई। चंद सेकंड में सड़क पर खून से सने लोग पड़े हुए थे। कुछ। दम तोड़ चूके थे और कुछ अपनी आखिरी सांस से ले रहे थे। मरने वालों की संख्या नौ बताई जा रही है। बीते दिन देर रात तेज बारिश हो रही थी। जेजुरीमोर गांव सड़क पर श्रीराम ढाबा के पास कुछ लोग खड़े हुए थे। ढाबे का मालिक भी पिक अप से ढाबे का सामान उतरवा रहा था। इतने में तेज

स्पीड में दौड़ती हुई एक स्विफ्ट डिजायर आई और लोगों को टक्कर मारती हुई दूसरी गाड़ी में भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आठ लोगों की तुरंत मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। थोड़ी देर बाद जानकारी आई कि जिन घायलों का इलाज चल रहा है उनमें से एक और व्यक्ति की मौत हो चुकी है यानी घटना में अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। जान गवाने वालों में एक छोटा बच्चा भी है। घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि श्रीराम ढाबा के मालिक सोमनाथ रामचंद्रन व्यास पिकप गाड़ी से रेफ्रीजिरेटर उतरवा रहे थे, तभी कार ने उन्हें और कई दूसरे लोगों को टक्कर मार दी।पुणे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने का प्रयास जारी है।

घटना मोरगांव से बारामती जाने वाले रास्ते पर हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि आठ लोगों की टक्कर के तुरंत बाद मौत हो गई थी। घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे थे, जिन्हें जेजुरी के शान्ताई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही घायलों में एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर और ढाबा मालिक की भी जान चली गई थी।

मरने वालों के नाम सोमनाथ रामचंद्रन से रामू, संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजित, अशोक जाधव, किरण, भरत राउत, अश्विनी, संतोष, अक्षय, संजय राउत और सार्थक किरण बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version