Tim David का रिकॉर्ड: 37 गेंदों में T20I सेंचुरी

37 गेंदों में तूफ़ान!Tim David ने ठोका ऑस्ट्रेलिया का सबसे तेज़ T20I शतक

 

सेंट किट्स, 26 जुलाई 2025 – ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ Tim David ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की T20I क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज़ सेंचुरी रही।

Tim David ने अपनी फिफ्टी 16 गेंदों में पूरी की और 11 छक्के उड़ाए, जिसमें लगातार तीन ओवरों में 9 छक्के शामिल थे।

Tim David

मिशेल ओवेन के साथ मिलकर David ने सिर्फ 3 ओवरों में 71 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ के 215 रन के लक्ष्य को बखूबी पार कर मैच जीत लिया।

 

वहीं, वेस्ट इंडीज़ के कप्तान शाई होप ने नाबाद 102 रन बनाए और सभी इंटरनेशनल फ़ॉर्मेट्स में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ पर कब्ज़ा कर लिया है, जबकि शेष दो मुकाबले अब केवल सम्मान की लड़ाई होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *