Site icon TAJAKHABAR

IND vs ENG 4th टेस्ट

जडेजा-सुंदर का शतक, भारत ने अंतिम दिन इंग्लैंड को किया मजबूर; विदेशी धरती पर ऐतिहासिक ड्रॉ

 

बड़ी खबर | IND vs ENG 4th टेस्ट |भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में एक ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अंतिम दिन कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को न सिर्फ मुश्किल से बाहर निकाला, बल्कि मैच को ड्रॉ कराने में भी अहम भूमिका निभाई।

🔹 जडेजा का जादू:

बढ़त हासिल करने के लिए जडेजा ने स्टोक्स की गेंद पर शानदार चौका जड़ा और फिर शतक पूरा करने के लिए हैरी ब्रुक की गेंद पर छक्का मारा। ये पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जाएगी।

 

🔹 सुंदर की चमक:

IND vs ENG 4th टेस्ट |वाशिंगटन सुंदर ने भी पीछे नहीं हटे। जो रूट की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़कर वो 90 के पार पहुंचे और इंग्लिश गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लॉर्ड्स में अपनी गेंदबाज़ी से पहचान बना चुके सुंदर ने इस बार बल्ले से भी चयनकर्ताओं को मजबूत संदेश दिया।

 

🔹 इंग्लैंड की रणनीति फेल:

जब भारत पूरी तरह से संकट से बाहर निकल चुका था और बढ़त भी ले चुका था, तब इंग्लिश टीम इस कदर हताश थी कि वे भारतीय बल्लेबाजों को ड्रॉ स्वीकार करने के लिए उकसाने लगे, जिससे उनका शतक न हो पाए।

🔹 स्टोक्स का बयान:

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा

“भारत को हराना मुश्किल है और उन्होंने ये साबित किया। हमने सब कुछ झोंक दिया, लेकिन वे दबाव में भी टिके रहे।”

👉 भारत की इस पारी ने यह साफ कर दिया कि टीम नए खिलाड़ियों के साथ भी संकट से निकल सकती है और विदेशी ज़मीन पर इतिहास रच सकती है।

वाशिंगटन सुंदर का यह प्रदर्शन उन्हें टीम का स्थायी सदस्य बना सकता है — और यह ड्रॉ, इंग्लैंड के ‘बाज़बॉल’ युग में भारत की सबसे बड़ी जीतोंमें से एक मानी जा रही है।

Exit mobile version