सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ₹1.14 लाख प्रति किलो पर पहुँची
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2025 — today gold price in india अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। स्टॉकिस्टों की मज़बूत खरीदारी के चलते 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर ₹1,00,020 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुँच गया। यह भाव 19 जून के बाद का सबसे ऊँचा स्तर है। पिछले कारोबारी सत्र में यही सोना ₹99,020 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
p
वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹1,000 की तेज़ी के साथ ₹99,550 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया, जो पहले ₹98,550 था।
सोने gold price के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज़ी दर्ज की गई। चांदी की दरें ₹3,000 बढ़कर ₹1,14,000 प्रति किलोग्राम हो गईं, जो सोमवार को ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम थीं। ये सभी दरें कर सहित बताई गई हैं।
वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हाजिर सोना 0.28% गिरावट के साथ 3,387.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, हाजिर चांदी की कीमत 0.11% गिरकर 38.89 डॉलर प्रति औंस रही।
एलकेपी सिक्योरिटीज़ के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) जतिन त्रिवेदी ने बताया कि,
> “कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 3,395 डॉलर से 3,383 डॉलर के बीच सीमित दायरे में रहीं। व्यापारिक सौदों और प्रमुख वैश्विक घटनाओं से नए संकेतों की कमी के कारण बाजार अस्थिर बना हुआ है।”
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशकों की निगाहें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और गवर्नर मिशेल बोमन के आगामी भाषणों पर टिकी हैं, जिनसे मौद्रिक नीति पर भविष्य के संकेत मिलने की उम्मीद है।