Site icon TAJAKHABAR

पत्नी, सास और साडु ने मिलकर रची हत्या की साजिश

पति की शराब की लत बनी मौत की वजह: पत्नी, सास और साडु ने मिलकर रची हत्या की साजिश, एक लाख में दी सुपारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले के चकरभाटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी, सास और साडु ने मिलकर रची हत्या की साजिश रची।जहां एक महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर मां और साले के साथ मिलकर उसकी हत्या की सुपारी दे दी। सुपारी किलर को ₹1 लाख में सौदा तय हुआ था, जिसमें ₹8000 की टोकन राशि भी दी गई थी। पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

मामले की शुरुआत: प्रेम विवाह से हत्या तक

मृतक साहिल कुमार पाटिल और वर्षा कोटे के बीच प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर साहिल की शराब की लत ने वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर दिया। शराब के नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी वर्षा के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा करता था।

 

इस अत्याचार से परेशान होकर वर्षा ने अपनी मां सरोजिनी कोटे से मदद मांगी। इसके बाद दोनों ने मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।

 

सुपारी का सौदा और हत्या की प्लानिंग

 

सरोजिनी कोटे ने अपने साडु राजा बाबू कोटे (उम्र 24 वर्ष) से संपर्क किया। ₹1 लाख में साहिल की हत्या की डील तय हुई, और ₹8000 टोकन मनी भी दी गई। राजा बाबू ने अपने दोस्त विकास आदिम को साथ जोड़ा।

 

17 जुलाई 2025 की रात, राजा बाबू और विकास ने साहिल को शराब पार्टी के बहाने हरि माइंस ले गए, जो चकरभाटा थाना क्षेत्र में आता है। जब साहिल नशे में हो गया, तब दोनों ने मिलकर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साहिल का चेहरा बिगाड़ दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

 

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी ऐसे सुलझी

हत्या के अगले दिन पुलिस को एक नग्न अवस्था में युवक की लाश मिली। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी, जिससे यह ब्लाइंड मर्डर बन गया था। लेकिन चकरभाटा पुलिस, एसीसीयू, एडिशनल एसपी अनुज कुमार और एसएसपी रत्नेश सिंह की टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

 

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और बताया कि यह पूरी हत्या पूर्व नियोजित थी।

 

एक और हत्या का खुलासा

 

मुख्य आरोपी राजा बाबू कोटे ने पुलिस पूछताछ में एक और सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि उसने पहले भी बलौदा थाना (जांजगीर जिला) क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पेट्रोल से जलाया था। इस केस में मर्ग क्रमांक 90/2022 दर्ज है, जिसे अब हत्या में बदला जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

एसएसपी रत्नेश सिंह का बयान

एसएसपी रत्नेश सिंह ने बताया,

> “यह केस बेहद चुनौतीपूर्ण था। ब्लाइंड मर्डर में सबूतों की कमी थी, लेकिन हमारी टीम ने टेक्निकल और मैदानी स्तर पर बेहतरीन काम किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।”

 

सवाल जो इस घटना पर सोचने को मजबूर करते हैं:

 

क्या घरेलू हिंसा का समाधान हत्या हो सकता है?

 

क्या वर्षा पुलिस या महिला आयोग की मदद नहीं ले सकती थी?

 

एक मां अपनी बेटी की खातिर हत्या जैसी साजिश में कैसे शामिल हो सकती है?

Exit mobile version