लखनऊ में सेक्स रैकेट चला रहा डॉक्टर गिरफ्तार।

लखनऊ में सेक्स रैकेट

इस फ़ोटो में नजर आ रहे बोर्ड पर एक डॉक्टर का नाम दिख रहा जो की लखनऊ में सेक्स रैकेट चला रहा था

नाम डॉक्टर विवेक गुप्ता, (ब्रैकेट में) कॉस्मेटिक सर्जन। जो कि लखनऊ में सेक्स रैकेट चलने में साथ दे रहा था  पुलिस और एफ.आर.आर.ओ. यानी फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने 1 जून को हजरत गंज के ओमेक्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की। यहां से लखनऊ पुलिस को दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं मिलीं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद ही पूरी कहानी में एंट्री हुई सर्जन डॉक्टर विवेक गुप्ता की। बताया जा रहा है कि ये लखनऊ के जाने-माने सर्जन हैं। दरअसल, पूछताछ में खुलासा हुआ कि डॉक्टर विवेक ने उज्बेकिस्तान की दो लड़किया, ओरिला और निलोफ़र, के चेहरे की सर्जरी की। ये सर्जरी इसलिए की ताकि दोनों बिना पासपोर्ट और बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से रह सकें और लखनऊ में सेक्स रैकेट चला सके।

पुलिस की पूछताछ में ये भी सामने आया कि डॉक्टर विवेक गुप्ता ने ये काम अर्जुन राणा नाम के शख्स के कहने पर किया था। अब सवाल ये है कि आखिर ये अर्जुन राणा कौन है?

तो पुलिस के मुताबिक, अर्जुन, सेक्स रैकेट की गैंग लीडर और एक दूसरी उज्बेकिस्तानी महिला, लिलोयता का साथी है। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि लिलोयता के खिलाफ उज्बेकिस्तान में पहले से ही लुक आउट नोटिफिकेशन जारी है; वहां से भागकर वो भारत आई और यहां अवैध रूप से लखनऊ में सेक्स रैकेट चला रही थी। जांच में ये भी पता चला कि डॉक्टर विवेक पहली बार लिलोयता नाम की इस महिला से अपनी थाईलैंड वाली ट्रिप के दौरान मिले थे। इसके बाद वो लखनऊ आए और अपने आपको पत्रकार बताने वाले अर्जुन राणा के साथ लिव इन में रहने लगे। लिलोयता उनके साथ मिलकर इस स्पा सेंटर को लड़कियां सप्लाई करने लगी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि इसका दायरा अब सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं हो सकता, ये दायरा और बड़ा हो सकता है। रिपोर्ट  के मुताबिक सेक्स रैकेट के लिए विदेशी लड़कियों का चेहरा बदलने वाले

सेक्स रैकेट के लिए

आरोपी डॉक्टर विवेक गुप्ता का लखनऊ के गोमतीनगर और सल्तान रोड पर है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है कि डॉक्टर ने अब तक किन-किन लोगों की पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की है? क्योंकि गिरफ्तार उज्बेकिस्तानी महिलाओं की सर्जरी के बाद पहचान इस कदर बदल गई थी कि वो विदेशी लग ही नहीं रही थीं। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले अर्जुन और उसकी पत्नी लिलोयता के कहने पर मुमकिन है कि डॉक्टर ने और भी कई विदेशी महिलाओं का चेहरा बदला हो। फिलहाल गिरफ्तार लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर विवेक और कथित पत्रकार अर्जुन राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लड़कियों का कहना है कि शख्स लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी करायी है, इसकी पुष्टि के लिए इनकी पुरानी फोटोज और वीडियो से पुलिस का मिलान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *