भारत में टेस्ला मॉडल Y की एंट्री: BYD Sealion7

भारत में टेस्ला मॉडल

भारत में टेस्ला मॉडल Y की एंट्री: BYD Sealion7 से मुकाबला, कौन किस पर भारी?

मुंबई। टेस्ला ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ ही कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला रिटेल आउटलेट भी खोल दिया है। बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और स्टैंडर्ड वेरिएंट की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्ग रेंज वर्जन की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से प्रस्तावित है। टेस्ला की यह एंट्री देश के बढ़ते प्रीमियम EV बाजार में BYD Sealion7, किआ EV6, हुंडई आयोनिक 5 और वोल्वो C40 जैसे मॉडलों को सीधी चुनौती दे रही है।

कीमत की तुलना: टेस्ला महंगी लेकिन प्रीमियम

भारत में टेस्ला मॉडल Y दो वेरिएंट में आती है:

स्टैंडर्ड RWD: ₹59.89 लाख

लॉन्ग रेंज RWD: ₹67.89 लाख

वहीं BYD Sealion  7 के दो वेरिएंट की कीमतें हैं:

प्रीमियम: ₹48.9 लाख

परफॉर्मेंस: ₹54.9 लाख

दोनों कंपनियों के मॉडल CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत में लाए जा रहे हैं, जिससे आयात शुल्क के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं। कीमत के हिसाब से टेस्ला मॉडल Y अपने प्रतिद्वंद्वी BYD Sealion से ₹10–13 लाख तक महंगी है।

साइज और स्पेस: BYD थोड़ा आगे

BYD Sealion7: लंबाई 4,830 मिमी, चौड़ाई 1,925 मिमी, ऊँचाई 1,620 मिमी, व्हीलबेस 2,930 मिमी

टेस्ला मॉडल Y: लंबाई 4,751 मिमी, चौड़ाई 1,920 मिमी, ऊँचाई 1,624 मिमी, व्हीलबेस 2,891 मिमी

इन आंकड़ों से साफ है कि Sealion7 इंटीरियर स्पेस और व्हीलबेस के मामले में थोड़ी बढ़त रखता है।

बैटरी और रेंज: दोनों में दम

BYD Sealion 7:

बैटरी: 82.56 kWh

प्रीमियम वेरिएंट: 313 PS, 567 किमी रेंज (RWD)

परफॉर्मेंस वेरिएंट: 530 PS, 542 किमी रेंज (AWD)

टेस्ला मॉडल Y:

स्टैंडर्ड वर्जन: ~500 किमी WLTP रेंज, 0-100 किमी/घंटा: 5.9 सेकंड

लॉन्ग रेंज वर्जन: ~622 किमी WLTP रेंज, 0-100 किमी/घंटा: 5.6 सेकंड

हालांकि टेस्ला ने भारत-स्पेक मॉडल Y की बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशन स्पष्ट रूप से साझा नहीं किए हैं, लेकिन रेंज के लिहाज से लॉन्ग रेंज वर्जन Sealion से थोड़ा आगे नजर आता है।

फीचर्स और तकनीक: दोनों हाई-टेक

टेस्ला मॉडल Y:

15.3-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले

वेंटिलेटेड, हीटेड और इलेक्ट्रॉनिक सीट्स

डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

ADAS-सक्षम 8 कैमरा सेटअप

पैनोरमिक ग्लास रूफ

BYD Sealion7:

15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन

12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

हेड-अप डिस्प्ले, 360° कैमरा, 11 एयरबैग

अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट

फीचर पैकिंग के लिहाज से दोनों गाड़ियाँ लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन BYD Sealionअधिक सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है।

बाजार का परिदृश्य

टेस्ला की एंट्री भारतीय EV सेगमेंट में एक बड़ा मोड़ है, लेकिन कीमत के चलते यह अभी केवल प्रीमियम खरीदारों के लिए विकल्प बनी है। BYD Sealion7 अपेक्षाकृत सस्ती है और फीचर्स के मामले में किसी भी पहलू में कम नहीं। दोनों की सफलता भारत की EV नीति, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान पर निर्भर करेगी।

निष्कर्ष

यदि आप बजट और पावर दोनों का संतुलन चाहते हैं, तो BYD Sealion7 एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। वहीं, यदि ब्रांड, टेक्नोलॉजी और टॉप-नॉच रेंज आपकी प्राथमिकता है, तो टेस्ला मॉडल Y एक प्रीमियम अनुभव के साथ तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *